Hrithik Roshan Birthday:अंडरवर्ल्ड के डर से बॉलीवुड छोड़ना चाहते थे  'ग्रीक गॉड', जानिए Hrithik को क्यों कहते हैं ग्रीक गॉड 

EXPLORE

रितिक का पूरा नाम ऋतिक राकेश नागरथ है। 

आज ही के दिन मुंबई में 1947 में उनका जन्म हुआ था, वह अपना 49वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। 

ऋतिक ने अपनी शानदार एक्टिंग और डांस  से तो लाखों दिलों में जगह बनाई है। 

उन्होनें 6 साल  की उम्र में आशा पारेख की फिल्म आशा में काम किया। 

2-3 फिल्मों में काम करने के बाद उन्होंने अपनी पढ़ाई में ध्यान देना शुरू किया। 

एक इंटरव्यू में ऋतिक रोशन ने बताया था कि दो अंगूठे होने की वजह से पूरे स्कूल में कोई भी उनसे दोस्ती नहीं करना चाहता था। 

इसके अलावा बचपन में ऋतिक हकलाते थे तो  इस कारण भी बाकी बच्चे उन्हें चिढ़ाते और परेशान करते थे। 

20 साल की उम्र में उन्हें स्कोलियोसिस नाम की बीमारी हो गई थी, जिसके  चलते डॉक्टर ने उन्हें कहा था कि वो अब कभी डांस नहीं कर  पाएंगे। 

लेकिन फिर एक साल बाद उन्होंने जॉगिंग की मदद से खुद पर खूब काम किया और ठीक हो गए। 

ऋतिक रोशन को हॉलीवुड स्टार और कई खूबसूरत ऐतिहासिक शख्सियतों से जोड़ा जाता है।  

लेकिन ऋतिक को देख अक्सर लोग उन्हें ग्रीक गॉड कहते हैं। 

ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें पहली बार देखने से आपको लगेगा कि वह ग्रीक गॉड की  तरह दिखते हैं। उनके चेहरे की खास बनावट और हरी आंखे ग्रीक गॉड से मिलती  है। 

ऋतिक रोशन एक बार नहीं बल्कि कई बार दुनिया के मोस्ट हैंडसम मैन का खिताब जीत चुके हैं। 

कहो ना प्यार है के बाद राकेश रोशन अंडरवर्ल्ड के निशाने पर आ गए थे, फिल्म  रिलीज के दिन ही अंडरवर्ल्ड के लोगों ने राकेश रोशन के सीने में गोली मार दी थी। 

अंडरवर्ल्ड के लोगों ने राकेश रोशन से एक्सटॉर्शन मनी मांगी थी लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया था। 

पिता की इस हालत के बाद उन्होंने फैसला कर लिया था कि वो अब आगे कोई फिल्म नहीं बनाएंगें। हालांकि, लोगों के समझाने के बाद एक्टर ने अपना ये फैसला बदल लिया।