लग्जरी लाइफ जीते हैं ‘KGF’ के रॉकी भाई’, जानिए Yash के बारे में 

EXPLORE

फिल्म 'केजीएफ 2' के बाद तो अभिनेता यश की लोकप्रियता में जबरदस्त वृद्धि हुई है। 

अपनी मेहनत के बल पर  आज वह कन्नड़ इंडस्ट्री के सबसे महंगे अभिनेताओं में से एक हैं। 

कर्नाटक के बूवनहल्ली गांव में 8 जनवरी 1986 को जन्मे यश का असली नाम नवीन कुमार गौडा है। 

2004 में कन्नड़ टीवी सीरियल 'नंदा गोकुल'  से शुरुआत के बाद 2007 में फिल्म 'जम्बडा हूदगी' मिली। 

यश के पिता अरुण कुमार बेटे के सुपरस्टार बनने के बाद भी कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम में बस ड्राइवर हैं। 

'केजीएफ' की सफलता के बाद यश ने बेंगलुरु में एक शानदार डुप्लेक्स खरीदा, जिसमें वह अपने परिवार के साथ रहते हैं। 

इस डुप्लेक्स की कीमत चार करोड़ रुपये बताई जा रही है। 

बेंगलुरु की पॉश कॉलोनी प्रेस्टीज गोल्फ अपार्टमेंट में उनका विंडसर मैनॉर नाम का अपार्टमेंट है। 

यश के पास ऑडी क्यू 7,रेंज रोवर,   बीएमडब्ल्यू पजेरो स्पोर्ट्स, मर्सिडीज  बेंज डीएलएस और मर्सिडीज बेंज जीएलसी जैसी महंगी कारें  मौजूद हैं। 

यश लगभग 53 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। 

यश की पत्नी का नाम राधिका पंडित जो खुद भी एक ऐक्ट्रिस हैं। 

इनकी एक बेटी आयरा  और एक बेटा आयुष है।