2023 में साउथ की  ‘वरिसु’ से ‘पुष्पा 2’ तक सिनेमाघरों में दस्तक देंगी ये फिल्में

इस साल साउथ सिनेमा ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया। 

वहीं, अब अगले साल भी सिनेमाघरों में साउथ की फिल्में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं।  

'वरिसु' एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसमें थलपति विजय और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में हैं। 

वरिसु 

वरिसु 12 जनवरी को पोंगल के दौरान सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।  

अजित कुमार 2023 में अपनी तमिल भाषा की फिल्म 'थुनिवु' के साथ सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं। 

थुनिवु 

'थुनिवु' 12 जनवरी को रिलीज होगी।  

फिल्म 'पीएस 1' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। फिल्म में ऐश्वर्या राय, विक्रम, तृषा, शोभिता धूलिपाला सहित कई सितारे शामिल थे। 

पीएस 2 

अब फिल्म का अगला पार्ट अप्रैल 2023 में आने की उम्मीद है। 

तमिल एक्शन कॉमेडी फिल्म 'जेलर' रजनीकांत की 169वीं फिल्म है। 

जेलर 

जेलर 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।   

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'पुष्पा: द राइज' ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े थे। 

पुष्पा 2 

'पुष्पा 2' अगले साल जुलाई से सितंबर के बीच में सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है। 

प्रभास स्टारर इस फिल्म का निर्देशन प्रशांत नील ने किया है। फिल्म में श्रुति हासन और जगपति बाबू भी नजर आएंगे। 

सालार 

'सालार' 28 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

कमल हासन अपनी 1996 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'इंडियन' के सीक्वल के साथ पर्दे पर वापसी करेंगे। 

इंडियन 2 

2022 में  भारी सफलता के बाद कन्नड़ इंडस्ट्री  2023 में उपेंद्र-स्टारर पीरियड एक्शन फिल्म 'कब्जा' लेकर आ रही है।  

कब्जा