नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (GPAT) 2023 के पंजीयन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (GPAT) में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार जी-पैट की आधिकारिक वेबसाइट- gpat.nta.nic.in और nta.nic.in पर 06 मार्च, 2023 को शाम पांच बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
GPAT 2023 अधिसूचना में कहा गया है कि उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे बहुत सावधानी से अपना विवरण दर्ज करें, क्योंकि सुधार का कोई और मौका नहीं दिया जाएगा।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अभी तक ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट परीक्षा तिथि 2023 की घोषणा नहीं की है।
GPAT 2023 का परीक्षा कार्यक्रम
– GPAT फॉर्म 2023 का ऑनलाइन आवेदन शुरू : 13 फरवरी, 2023 से
– शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 06 मार्च, 2023 को रात 11:50 बजे तक
– GPAT आवेदन पत्र में सुधार का मौका : 07 मार्च से 09 मार्च, 2023 तक
GPAT 2023 परीक्षा संबंधी विवरण
– GPAT 2023 परीक्षा की अवधि : 03 घंटे या 180 मिनट
– GPAT 2023 परीक्षा की भाषा : अंग्रेजी
– GPAT की आधिकारिक वेबसाइट : gpat.nta.nic.in और nta.nic.in
GPAT 2023 के लिए पंजीकरण शुल्क
– सामान्य पुरुष : 2,200 रुपये
– सामान्य महिला : 1,100 रुपये