कैंची धाम में बाबा नीब करौरी महाराज के मंदिर में 15 जून को स्थापना दिवस  को लेकर सोमवार से मालपुओं का प्रसाद बनना शुरू हो गया है। मथुरा से आए  कारीगरों ने प्रसाद बनाने का काम शुरू कर दिया है।

Explore

15 जून को कैंची धाम में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने  का अनुमान है। इसे लेकर पुलिस की ओर से कैंची और भवाली में जगह-जगह  पार्किंग की व्यवस्था की गई है, ताकि कैंची में जाम की समस्या का सामना न  करना पड़े।

14-15 जून को जिले में नया यातायात प्लान लागू रहेगा। कैंची धाम मंदिर वाली  रोड पर सिर्फ शटल सेवा चलेगी। प्रशासन ने शटल सेवा के लिए 150 चौपहिया वाहन  लगाए हैं।

हल्द्वानी से अल्मोड़ा को जाने वाले यात्री वाहन, निजी वाहन 14 जून को दोपहर  दो बजे से खुटानी मोड़-पदमपुरी-पोखराड़-कश्यालेख-शीतला-मोना-ल्वेशाल एवं  क्वारब होते हुए अल्मोड़ा जाएंगे।

नैनीताल से अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ को जाने वाले यात्री और निजी वाहन भवाली-रामगढ़  तिराहे से होते हुए मल्ला रामगढ़, नथुवाखान, क्वारब से होते हुए जाएंगे।

अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ से आने वाले यात्री और निजी वाहन 14 जून को दिन में दो  बजे से क्वारब पुल से मोना ल्वेशाल-शीतला-पदमपुरी होते हुए खुटानी बैंड से  भीमताल की ओर आएंगे।

खैरना की ओर से कैंचीधाम आने वाले दर्शनार्थियों के वाहनों को खैरना  पेट्रोल पंप के आगे खाली स्थान पर पार्क कराया जाएगा। यहां से शटल सेवा से  कैंची धाम भेजा जाएगा।

भवाली से शटल सेवा के वाहन वन विभाग बैरियर तक जाएंगे। यहां से श्रद्धालु पैदल कैंची मंदिर के लिए जाएंगे।

बाबा जी से जुड़ी कई चमत्कारी कहानियाँ प्रसिद्ध है, नीचे लिंक में क्लिक कर जाने।