अपने अनोखे खट्टे - मीठे स्वाद के कारण पहचाने जाने वाला फल है कीवी, जो की अपने आप में ही बहुत अनूठा फल है। यह फल स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी है आमतौर पर इस फल को चीन में उगाया जाता है।

कीवी फल का सेवन करने के पहले इसके फायदे को जान लिया जाए तो इसका सेवन करना आसान हो जाता है।

कीवी फल में विटामिन ई , के, सी पाया जाता है। इसके साथ ही पोटैशियम, फॉलेट और एंटीऑक्सीडेंट इसमें भरपूर मात्रा में पाया जाता है। फाइबर के एक अच्छे स्त्रोत के रूप में भी यह जाना जाता है |

कीवी खाने के फायदे – ब्लड प्रेशर में लाभदायक - ब्लड प्रेशर के मरीज के लिए कीवी खाना बहुत ही फायदेमंद होता है। यह फल ब्लड प्रेशर को कण्ट्रोल करने में मददगार होता है।

– कब्ज से मुक्ति - कीवी फल में लैक्सेटिव पाया जाता है जो कब्ज से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।

– मोटापा भगाये - अगर आप अपने मोटापे से परेशान है तो कीवी का आप सेवन कर सकते है। जो शरीर में जमी वसा को कम करने में सहायक होता है।

– दिल के रोगो से दूरी - हृदय रोगो में भी यह फल बहुत लाभकारी होता है। कीवी में कार्डिओ प्रोटेक्टिव प्रॉपर्टीज होने की वजह से यह हृदय से जुड़े रोगों से रक्षा करता है।

– आँखों के लिए लाभकारी - इस फल के सेवन से आँखों की रोशनी बढ़ने में भी मदद मिलती है। आँखों की सेहत के लिए बहुत गुणकारी माना जाता है।