पुराने संग्रह से
गैरसैण, लाठीचार्ज के मुद्दे पर वेल में आकर विपक्ष ने की नारेबाजी, किया वॉक आउट

Photo credit
Uttarakhand collection · context photograph · PradeepBisht · CC BY-SA 4.0 · Resized, WebP conversion and display crop. Same license as original.Diwakar · 2021-03-02
गैरसैंण उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र का आज (दूसरा दिन), सदन की कार्यवाही प्रातः 11 बजे से आरम्भ हुई। प्रश्नकाल के दौरान सरकार द्वारा, विपक्ष के उठाये सभी प्रश्नों का उत्तर दिया गया। शून्यकाल में नियम 310 के अंतर्गत विधायकों की पूछी सूचनाओं पर पीठ ने जानकारी दी। इस दौरान पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि मंदिरों के सौंर्यीकरण के लिए विधायक निधि 25-25 लाख रुपये की धनराशि की बढ़ोतरी की गई है। मंत्रिमंडल की मंजूरी के बाद शासन से इस सम्बन्ध आदेश जारी हो चुका है।
विपक्ष द्वारा बहिष्कार
लंच के बाद सदन की कार्रवाही पुनः शुरू हुई। इस दरमियान नियम 58 के तहत दिवालीखाल के लाठीचार्ज की घटना पर चर्चा की गई। कांग्रेस के विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि आंदोलनकारियों पर लाठीचार्ज होना जनरल डायर की याद दिलाता है। उसके बाद विपक्ष ने वेल पर आकर नारेबाजी की और साथ ही मांग की कि सरकार आंदोलनकारियों से माफी मांगे। पुलिस ने निहत्थी महिलाओं पर लाठीचार्ज किया। इसके बाद विपक्ष ने वॉक आउट कर दिया।
उत्तराखंड (उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम 1959)(संशोधन) अध्यादेश 2021 संसदीय कार्यमत्री मदन कौशिक ने सदन में प्रस्तुत किया।
यूपीसीएल और पिटकुल की पिछले चार वर्ष की वार्षिक रिपोर्ट और सदन के पटल पर रखी गयी। विधायक संजीव आर्य के एक प्रश्न के उत्तर में सरकार की ओर से समाज कल्याण मंत्री सतपाल महाराज ने ट्यूबवेल सिंचाई योजना पर जानकारी दी।
विधायक सहदेव सिंह पुंडीर के प्रश्न पर सरकार की ओर से सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने नदी और खालों में भू-कटाव की सुरक्षा पर सिंचाई योजना की जानकारी दी।
विधायक प्रीतम सिंह ने चमोली और बागेश्वर में संचालित वृद्धावस्था में आवंटित बजट की जानकारी मांगी, जिस पर समाज कल्याण मंत्री ने विस्तृत जानकारी दी।
कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह ने मंदिरों के सौंदर्यीकरण ओर मुख्यमंत्री के द्वारा की गई घोषणाओं के संबंध में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज से प्रश्न किया। इसके उत्तर में पर्यटन मंत्री ने बताया कि सीएम ने इसे लेकर 32 घोषणाएं की हैं, जिसमें से 24 पूरी हो चुकी हैं, जबकि आठ शेष हैं।
प्रीतम सिंह पंवार ने कोविड-19 महामारी में यातायात बंद रहने से हुए नुकसान और उनकी परेशानी को कम करने के लिए सरकार के प्रयास के बारे में पूछा। इस पर परिवहन मंत्री ने सरकार द्वारा किये गए उपायों और योजनाओं की जानकारी दी।
विधायक देशराज कर्णवाल के अनुसूचित जाति उप योजना के समग्र उत्थान के पप्रश्न पर समाज कल्याण मंत्री यशपाल आर्य ने अपना उत्तर पेश किया।
विधायक प्रीतम सिंह ने चमोली और बागेश्वर में संचालित वृद्धावस्था में आवंटित बजट की जानकारी मांगी, जिस पर समाज कल्याण मंत्री ने विस्तार से जानकारी दी।
प्रश्नकाल में विधायक काजी निजामुद्दीन के प्रश्न पर सरकार की ओर से वन और पर्यावरण मंत्री हरक सिंह रावत ने अवशिष्ट प्रबंधन विषय अपना पक्ष रखा।
चमोली आपदा पर नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के प्रश्न के उत्तर में हरक सिंह रावत ने अलार्मिंग सिस्टम की जानकारी दी।
कैबिनेट के कुछ निर्णय
1 - हरिद्वार कुम्भ मेला-2021 के लिए भारत सरकार द्वारा निर्गत मानक संचालन प्रक्रिया के अनुपालन में उत्तराखण्ड राज्य द्वारा की गयी कार्यवाही को मंजूरी।
2 - उत्तराखण्ड (उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम, 1959)(संशोधन) विधेयक, 2021 प्रख्यापित किया गया।
3 - श्री केदारनाथ उत्थान चैरिटेबल ट्रस्ट के संचालन हेतु पंदों के सृजन को मंजूरी मिली।
4 - प्रदेश के जनपद देहरादून में देवभूमि उत्तराख्ण्ड विश्वविद्यालय की स्थापना को मंजूरी विधेयक।
5 - स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय अधिनियम, 2021 में संशोधन मंजूरी मिली।
6 - प्रदेश के जनपद उधमसिंहनगर में सूरजमल विश्वविद्यालय की स्थापना को मंजूरी विधेयक।
7 - उत्तराखण्ड भाषा संस्थान अधिनियम, 2018 (अधिनियम संख्या 16, वर्ष 2018) में संशोधन किया गया।
8 - ग्राम पंचायत लालपुर जनपद उधमसिंह नगर को नगर पंचायत बनाये जाने को मंजूरी।
9 - उत्तराखण्ड चारधाम देवस्थानम प्रबन्धन अधिनियम 2019 की धारा 48 के अन्तर्गत उत्तराखण्ड चारधाम देवस्थानम बोर्ड में नामांकित सदस्यों की अर्हता निर्धारण हेतु नियमावली प्रख्यापित की गयी।
10 - ग्राम पंचायत सिरौलीकला, जनपद उधमसिंह नगर को नगर पंचायत बनाये जाने को मंजूरी मिली।
UttaraPedia