पुराने संग्रह से
18GB रैम के साथ आने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन ASUS ROG Phone 5, जानें डीटेल्स

Photo credit
Uttarakhand collection · context photograph · PradeepBisht · CC BY-SA 4.0 · Resized, WebP conversion and display crop. Same license as original.deepak.joshi · 2021-03-02
हैंडसेट निर्माता कंपनी Asus भारत में 10 मार्च को अपने नए स्मार्टफोन असूस रोग फोन 5 को लॉन्च करने वाली है। अब इस आगामी स्मार्टफोन को गीकबेंच पर लिस्ट कर दिया गया है और इस लिस्टिंग को मायस्मार्टप्राइस द्वारा स्पॉट किया गया है।
गीकबेंच लिस्टिंग से असूस रोग फोन 5 के रैम के बारे में बड़ी जानकारी मिली है, पता चला है कि यह दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा जो 18 जीबी रैम के साथ आएगा। लिस्टिंग से एंड्रॉयड वर्जन के बारे में भी पता चला है जिस बात की जानकारी पहले से ही थी। ऐसी उम्मीद है कि फोन के 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को उतारा जा सकता है,
ASUS ROG Phone 5 Specifications
स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इस आगामी असूस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 5जी प्रोसेसर (Qualcomm Snapdragon 888 5G) का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा 65 वॉट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000 mAh की बैटरी मिल सकती है। लीक रेंडर और लाइव इमेज से इस बात का संकेत मिलता है कि फोन के पिछले हिस्से में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है।
याद दिला दें कि लास्ट-जेनरेशन ASUS ROG Phone 3 स्मार्टफोन में कंपनी ने 144 हर्ट्ज ओलेड स्क्रीन दी थी। बता दें कि ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर असूस रोग फोन 5 के लिए अलग से एक माइक्रोसाइट भी तैयार की गई है। यह फोन 10 मार्च भारतीय समयानुसार शाम 4:15 बजे लॉन्च किया जाएगा।
Asus ROG Phone 5 स्पेसिफिकेशन्स
| परफॉर्मेंस | Qualcomm Snapdragon 888 |
| डिस्प्ले | 6.7 inches (17.01 cm) |
| स्टोरेज | 128 GB |
| कैमरा | 108 MP + 20 MP + 5 MP |
| बैटरी | 6000 mAh |
| price_in_india | 60350 |
| रैम | 12 GB, 12 GB |
UttaraPedia