पुराने संग्रह से
भगवान गणेश की जन्मभूमि है उत्तराखंड की ये जगह

Photo credit
Uttarakhand collection · context photograph · PradeepBisht · CC BY-SA 4.0 · Resized, WebP conversion and display crop. Same license as original.mukesh.kabadwal · 2020-08-22
उत्तराखंड देवभूमि है। यहां आदि योगी भगवान शिव निवास करते हैं। माना जाता है कि कैलाश पर्वत ही प्रभु का निवास स्थान है। भगवान गणेश का जन्म भी उत्तराखंड में ही हुआ था। यह स्थान उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित है। इस स्थान पर एक बहुत खुबसूरत ताल भी है। जिसे डोडीताल कहते है। इसी झील के पास भगवान गणेश जी का एक प्राचीन मंदिर भी है। यही स्थान गणेश जी की जन्मभूमि माना जाता है। इस स्थान तक पहुंचने के लिए 22 किलोमीटर की पैदल यात्रा करनी पड़ती है।
ट्रैकिंग के लिए हर साल यहां पर्यटक पहुंच रहे है।नैसर्गिक सौंदर्य से भरपूर डोडीताल क्षेत्र पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।
डोडीताल में सुंदर झील, दुर्लभ प्रजाति की मछलियां और बर्फीले बुग्याल पर्यटकों का पसंदीदा ट्रैक बनता जा रहा है।
डोडीताल झील में दुनिया की दुर्लभ ब्राउन ट्राउट प्रजाति की मछलियां हैं। बताया जाता है कि रियासत काल में कुछ विदेशी पर्यटकों ने झील में ब्राउन ट्राउट पनपाई थी। उसी दौरान संगमचट्टी के पास कल्याणी में ब्राउन ट्राउट के संरक्षण के लिए मत्स्य प्रजनन प्रक्षेत्र भी विकसित किया गया था, लेकिन वह 2012-13 की बाढ़ में बह गया।
उत्तरापीडिया के अपडेट पाने के लिए फ़ेसबुक पेज से जुड़ें।
UttaraPedia