UttaraPediaUttaraPedia EN

पुराने संग्रह से

उत्तराखंड में 3 से बारिश-बर्फबारी की संभावना, 2 से पश्चिमी विक्षोभ हो रहा सक्रिय

Stone temples at Jageshwar, Almora
Photo creditUttarakhand collection · context photograph · PradeepBisht · CC BY-SA 4.0 · Resized, WebP conversion and display crop. Same license as original.

Deepti.Pandey · 2021-02-01

उत्तराखंड में जल्द ही मौसम करवट बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। यह क्रम गुरुवार को भी बना रह सकता है। रविवार को अल्मोड़ा, मुक्तेश्वर, जोशीमठ और चम्पावत में न्यूनतम तापमान शून्य से भी नीचे पहुंच गया। उत्तराखंड राज्य में चम्पावत सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान शून्य से 3 डिग्री सेल्सियस नीचे रिकॉर्ड किया गया। इस बार शीतकाल में प्रदेश में बारिश काफी कम हुई है। पांच वर्ष में पहली बार अक्टूबर से जनवरी तक बारिश का आंकड़ा सामान्य से 71 % कम रहा है। उच्च हिमालय क्षेत्रों को छोड़ दें तो राज्य में 5 जनवरी के बाद से हिमपात भी नहीं हुआ है। ऐसे में लोगों बारिश और बर्फबारी की उम्मीद लगाए हुए हैं। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 2 जनवरी को प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। ऐसे में मौसम में बदलाव संभव है। पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों में सुबह और शाम भले ही ठंडी हों, पर दोपहर में धूप गरमाहट का एहसास करा रही है। राजधानी देहरादून में भी दिन के समय पारा सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है, हालांकि, रात को पारे में तेजी से गिरावट आ रही है।
संग्रह के और लेख →