UttaraPediaUttaraPedia EN

पुराने संग्रह से

हल्द्वानी :खिली हुई धूप के बाद भी शीतलहर ने कराया ठंड का एहसास

Stone temples at Jageshwar, Almora
Photo creditUttarakhand collection · context photograph · PradeepBisht · CC BY-SA 4.0 · Resized, WebP conversion and display crop. Same license as original.

Deepti.Pandey · 2021-01-31

धूप के बाद भी शीतलहर के कारण हल्द्वानी सहित कुछ तराई क्षेत्र में ठंड का एहसास हुआ। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 24 घंटों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। शनिवार को सुबह से ही धूप खिली थी। धूप के साथ चल रही शीतलहर ने ठंड का एहसास कराया। आज दिन का अधिकतम तापमान 16.8 और न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस था। शनिवार को अधिकतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस कम हो गया। पहाड़ी क्षेत्र मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 12.4 और न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। प्रदेश मौसम विज्ञान केंद्र निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि एक फरवरी से ठंड से राहत मिलेगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहेंगे। चार और पांच फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
संग्रह के और लेख →