UttaraPediaUttaraPedia EN

पुराने संग्रह से

दस माह बाद ग्वालदम-पिथौरागढ़ बस सेवा फिर शुरू

Stone temples at Jageshwar, Almora
Photo creditUttarakhand collection · context photograph · PradeepBisht · CC BY-SA 4.0 · Resized, WebP conversion and display crop. Same license as original.

Deepti.Pandey · 2021-02-03

लॉकडाउन से बंद केमू की ग्वालदम-पिथौरागढ़ बस सेवा का पुनः संचालन शुरू हो गया है। ज्ञात हो कि यह सेवा पिछले वर्ष मार्च 2020 से कोरोना संक्रमण के करना बंद हो गई थी। अनलॉक वन के बाद जब बसों का संचालन शुरू हुआ तब भी यात्रियों के आभाव में इस बस सेवा का संचालन नहीं किया जा सका था। मंगलवार से बस सेवा शुरू हो गई है। ये बस ग्वालदम से प्रातः 5:30 बजे चल रही है और बागेश्वर से सुबह 08:00 बजे थल होते हुए पिथौरागढ़ को रवाना हो रही है। पिथौरागढ़ से सुबह 07:00 बजे ग्वालदम के लिए रवाना हो रही है। ग्वालदम से पिथौरागढ़ का किराया वर्तमान में 310 रुपये और बागेश्वर से पिथौरागढ़ का किराया 225 रुपये है। केमू इंचार्ज धरणीधर जोशी ने बताया कि पहले दिन केवल तीन सवारियां ही पिथौरागढ़ के लिए गईं साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई है कि बस सेवा संचालित होने की जानकारी मिलेगी तो यात्रियों की संख्या बढ़ेगी।
बागेश्वर पर बना विडियो देखें  ?
https://www.youtube.com/watch?v=a2JZrjto8MY&list=PLEA7inbKJwwk7uEAOIUblPV0mm8zXYW3e&index=5

ग्वालदम पर बना विडियो देखें  ?

https://www.youtube.com/watch?v=UqCFUl5Ys84&list=PLEA7inbKJwwk7uEAOIUblPV0mm8zXYW3e&index=12
संग्रह के और लेख →