पुराने संग्रह से
उत्तराखंड: में कई पुलिस अधिकारियों के तबादले नैनीताल, उत्तरकाशी समेत छह जिलों के कप्तान बदले

Photo credit
Uttarakhand collection · context photograph · PradeepBisht · CC BY-SA 4.0 · Resized, WebP conversion and display crop. Same license as original.secureutt · 2021-01-15
उत्तराखंड पुलिस में शुक्रवार को बड़ा फेरबदल हुआ। शासन ने नैनीताल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग व बागेश्वर समेत छह जिलों के पुलिस कप्तान बदल दिए हैं।
पुलिस महानिरीक्षक पद पर तैनात अधिकारियों के विभागों में भी फेरबदल हुआ है।
- नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा का तबादला एसएसपी कार्मिक पद पर किया गया। उनकी जगह पिथौरागढ़ की पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शनी को एसएसपी बनाकर भेजा गया है।
- पीएसी की 46वीं वाहिनी के सेनानायक सुखवीर सिंह पिथौरागढ़ के नए पुलिस अधीक्षक होंगे।
- एसएसपी अल्मोड़ा प्रह्लाद नारायण मीणा का तबादला पुलिस अधीक्षक (क्षेत्रीय) हल्द्वानी के पद पर कर दिया गया है।
- उत्तरकाशी के पुलिस अधीक्षक पंकज अब अल्मोड़ा में दायित्व संभालेंगे।
- पुलिस अधीक्षक बागेश्वर मणिकांत मिश्र का तबादला उत्तरकाशी किया गया है।
- बागेश्वर के नए कप्तान अमित श्रीवास्तव होंगे, जो अभी हल्द्वानी में पुलिस अधीक्षक थे।
- पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग नवनीत सिंह का तबादला सेनानायक एसडीआरएफ के पद पर किया गया।
- पुलिस अधीक्षक यातायात हरिद्वार आयुष अग्रवाल रुद्रप्रयाग के नए पुलिस अधीक्षक बनाए गए हैं।
- पुलिस अधीक्षक क्षेत्रीय हल्द्वानी रामचंद्र राजगुरू का तबादला पीएसी की 46वीं वाहिनी के सेनानायक के पद किया गया है।
UttaraPedia