UttaraPediaUttaraPedia हिंदी

From the archive

शुरू होने जा रही है देहरादून से पंतनगर, हल्द्वानी, अल्मोड़ा के लिए फ्लाइट

neha · 2022-11-30

उत्तराखंड में ठंड के दिन बेहतरीन होते हैं। इन दिनों दूर-दूर से सैलानी उत्तराखंड की वादियों में घूमने आते हैं। और उत्तराखंड की सर्द हवाओं का आनंद लेते हैं। ऐसे में उत्तराखंड सरकार उत्तराखंडमें पर्यटकों के लिए फ्लाइट सेवा सुचारु रूप से चल रही है। उत्तराखंड सरकार हवाई सेवाओं को बेहतर बनाने की कोशिश में जुटी है। बता दे कि उत्तराखंड से देश के कई बड़े शहरों के लिए नियमित हवाई उड़ानें संचालित हो रही हैं। साथ ही अब उड़ान योजना के तहत छोटे-छोटे शहर भी हेली सेवा से जुड़ रहे हैं। इसी के साथ हेली सेवाओं ने कुमाऊं के लोगों के हवाई सफर को भी आसान बनाया है। बता दे कि देहरादून, हल्द्वानी, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में संचालित होने वाली पवन हंस हेलीकाप्टर सेवा एक बार फिर रफ्तार पकड़ने लगी है। नए साल के का जश्न मनाने के लिए उत्तराखंड आने की योजना बना रहे हैं, उन्होंने अभी से एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है। हल्द्वानी हेलीपैड प्रभारी सौरभ झा ने बताया कि पवन हंस हेलीकॉप्टर अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ के पर्यटक और प्रवासियों के लिए बेहतर सेवा है। हालांकि सरकार की क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना के तहत सोमवार, बुधवार, बृहस्पतिवार व शनिवार को देहरादून, हल्द्वानी, पंतनगर पिथौरागढ़ रूट पर हेली सेवा सुचारू रूप से चल रही है। शुक्रवार को देहरादून, हल्द्वानी, पंतनगर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के लिए सेवा का संचालन होता है। इसी के साथ हल्द्वानी हेलीपैड को अत्याधुनिक बनाने के साथ यहां हेलीकॉप्टर खड़े करने के लिए हैंगर भी बनाए जा रहे हैं। इसके साथ आने वाले समय में यहां पर्यटकों को बेहतर सुविधाओं का इंतजाम भी किया जा रहा है। जानिए फ्लाइट और हैली सेना का कितना है किराया Dehradun Almora Haldwani Pantnagar flight booking fare देहरादून- पंतनगर/हल्द्वानी-6496 पंतनगर- हल्द्वानी/देहरादून-6496 पंतनगर- हल्द्वानी/पिथौरागढ़-5287 पिथौरागढ़- पंतनगर/हल्द्वानी-5287 पंतनगर- हल्द्वानी/अल्मोड़ा-3524 अल्मोड़ा- पंतनगर/हल्द्वानी-3524 अल्मोड़ा- पिथौरागढ़-3524 पिथौरागढ़- अल्मोड़ा-3524 Dehradun Almora Haldwani Pantnagar helicopter booking fare देहरादून-अल्मोड़ा-7942 अल्मोड़ा-देहरादून-7942 देहरादून-पिथौरागढ़-8368 पिथौरागढ़-देहरादून-8368 पंतनगर-हल्द्वानी-पिथौरागढ़ (अल्मोड़ा से)-5287 पिथौरागढ़-पंतनगर-हल्द्वानी (अल्मोड़ा से)-5277
More from the archive →