UttaraPediaUttaraPediaPlaces. People. Living traditions. हिंदी

From the archive

डायबिटीज लक्षण और कारण

डायबिटीज लक्षण और कारण

Published: 2020-09-02

डायबिटीज के लक्षण और प्रमुख  कारण

डायबिटीज जिसे मधुमेह भी कहा जा सकता है, एक असाध्य किस्म का रोग है,  जिस से ग्रसित व्यक्ति इसकी जानकारी के अभाव में आजीवन कष्ट पाने को अभिशप्त हो जाता है। वस्तुतः यह रोग अनियमित श्रम रहित, दिनचर्या गलत , आहार-विहार और ज्यादा मानसिक तनाव की वजह से होता है। डायबिटीज  वैसे तो पूरे विश्व के लिए एक असाध्य रोगबन गया है, परंतु भारत में डायबिटीज से पीड़ित व्यक्तियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

डायबिटीज होने पर व्यक्ति के शरीर में ग्लूकोस का स्तर सामान्य से अधिक बढ जाता है। इसके दो कारण हो सकते है या तो शरीर में पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन नहीं बनता या फिर शरीर की कोशिकाएं इंसुलिन पर प्रतिक्रिया नहीं कर पा रही होती। इंसुलिन ना बनने की वजह से ग्लूकोस कोशिकाओं में नहीं पहुंच पाता, जिससे रक्त में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ जाती है।

 लक्षण

डायबिटीज के कुछ प्रमुख लक्षण इस प्रकार है:

  •  शरीर में खुजली रहना।
  •  पैरों का बार-बार सुन्न पड़ जाना या उन में जलन होना।
  • शरीर का वजन बिना किसी वजह के घटना।
  •  भूख ज्यादा लगना और ज्यादा भोजन करना।
  •  मुंह का बार-बार खुशक रहना तथा अधिक प्यास लगना।
  •  बार-बार अधिक मात्रा में टॉयलेट आना।
  •  आंखों की रोशनी बिना किसी वजह के काम होना।
  •  शरीर में चीटियों के रेंगने जैसी स्थिति पैदा होना।
  •  पैरों में झनझनाहट, जलन या दर्द महसूस होना।

 कारण

डायबिटीज को सिर्फ एक रोग नहीं बल्कि पाचन संबंधी रोगों का समूह कहा जा सकता है इसके प्रमुख कारण इस प्रकार है:

  • आवश्यकता से अधिक कार्बोहाइड्रेट या ग्लूकोस का सेवन करना।
  • अत्यधिक शारीरिक श्रम करना या व्यायाम की कमी।
  • अनुचित भोजन करना।
  • थायराइड ग्लैंड का अधिक सक्रिय होना।
  • अंदरूनी कमजोरी होना या शरीर की संरचना में कमजोरी का होना।
  • अत्यधिक मानसिक तनाव।
  • पिट्यूटरी ग्लैंड का असंतुलित होना।
  • अनुवांशिकता।
More from the archive →