UttaraPediaUttaraPediaPlaces. People. Living traditions. हिंदी

From the archive

फेसबुक बंद करेगा अपना क्लासिक लुक

फेसबुक बंद करेगा अपना क्लासिक लुक

Published: 2020-08-24

फेसबुक (Facebook) यूजर्स सितंबर से इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का क्लासिक लुक इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। फेसबुक अपने क्लासिक डिजाइन को बंद करने जा रही है। सितंबर से यूजर फेसबुक के नए इंटरफेस को ही इस्तेमाल कर सकेंगे, जिसे कंपनी ने अभी वैकल्पिक रखा है. यानी अभी यूजर के पास फेसबुक की क्लासिक और नई डिजाइन में से चुनाव करने का ​विकल्प है। फेसबुक अपने यूजर्स को वेबसाइट पर लॉग इन करने के बाद एक डायलॉग बॉक्स के जरिए सूचित कर रही है कि, क्लासिक इंटरफेस सितंबर में बंद होने वाला है। इसलिए यूजर इसका नया इंटरफेस ​ट्राई करें, ताकि क्लासिक डिजाइन बंद होने से पहले वे नए डिजाइन के साथ फैमिलियर हो सकें। यूजर फेसबुक को फीडबैक भी दे सकते हैं, ताकि नए इंटरफेस को बेहतर बनाया जा सके। फेसबुक (Facebook) यूजर्स सितंबर से इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का क्लासिक लुक इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।


उत्तरापीडिया के अपडेट पाने के लिए फ़ेसबुक पेज से जुड़ें।

More from the archive →