From the archive
अल्मोड़ा की सात सड़कों पर डामरीकरण के लिए जारी हुए 4.75 करोड़
Deepti.Pandey · 2021-01-25
अल्मोड़ा नगर और आसपास के कई सड़कों के सुधारीकरण के लिए जारी हुआ फ़ंड, जानिए कितना और कौन कौन से मार्गो पर कब से शुरू होगा कार्य प्रारम्भ!अल्मोड़ा नगर के साथ साथ आसपास की सड़कों की दशा शीघ्र ही सुधरेगी। सरकार ने अल्मोड़ा विधानसभा क्षेत्र की सात सड़कों की सुधारीकरण और डामरीकरण के लिए 4.75 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने यह जानकारी दी। ये मार्ग हैं -
- अल्मोड़ा-पौधार मार्ग,
- एलआर शाह मार्ग,
- अपर-लोअर लिंक मार्ग,
- अल्मोड़ा-खूंट मार्ग,
- फलसीमा-टाटिक मार्ग,
- कोसी-हवालबाग और
- हवालबाग-बसौली मार्ग
UttaraPedia