UttaraPediaUttaraPediaPlaces. People. Living traditions. हिंदी

From the archive

कार्बेट रिजर्व में दिखा नई प्रजाति का पक्षी

कार्बेट रिजर्व में दिखा नई प्रजाति का पक्षी

Published: 2021-02-20

रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में तीन दिन चली पक्षी गणना के दौरान पक्षी विशेषज्ञों को नई प्रजाति का एक पक्षी दिखाई दिया। इसे पहली बार कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में देखा गया है। इससे उत्साहित कॉर्बेट प्रशासन पक्षी के बारे में जानकारी एकत्र करने के प्रयास में जुट गया है। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में बीते दिनों 16 से 18 फरवरी तक पक्षी गणना का कार्य चला। सीटीआर प्रशासन ने वॉलिंटियर और पक्षी विशेषज्ञों के सहयोग से यह पक्षी गणना कराई। कॉर्बेट रिजर्व के निदेशक राहुल के अनुसार इस दौरान लगभग 300 से अधिक पक्षियों की प्रजातियों को दर्ज किया गया। एक नयी प्रजाति के पक्षी दिखने से सीटीआर(Corbett Tiger Reserve) प्रशासन का उत्साह बढ़ा दिया। सर्पदुली रेंज के अंतर्गत धनगढ़ी क्षेत्र में 16 फरवरी को एक पक्षी की विभिन्न स्थानों पर तस्वीरें ली गयी। इस पक्षी को पूर्व कभी नहीं देखा गया था। इस पक्षी की तस्वीर का मिलान भारतीय उपमहाद्वीप के पक्षियों के लिए पॉकेट गाइड व कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की चिह्नित पक्षियों की सूची से किया गया। कुछ पक्षी विशेषज्ञ इस पक्षी की प्रजाति को येलो बेलिड फैरी फैंटल भी बता रहे हैं। इस नई प्रजाति के मिलने पर सीटीआर प्रशासन उत्साहित है और पक्षी विशेषज्ञों से इस पर राय ले रहा है। येलो बेलिड फैरी-फैंटल येलो बेलिड फैरी-फैंटल भारतीय उपमहाद्वीप, हिमालय और थाईलैंड, वियतनाम और म्यांमार आदि दक्षिण-पूर्व के भागों में पाया जाता है। इस पक्षी को भी उसी प्रजाति से जोड़कर देखा जा रहा है। यह आकार में लगभग 8 सेमी है। इसका निचला हिस्सा और सिर पीले रंग का, जबकि ऊपरी हिस्सा काला है। आंखों के चारों ओर भी काला रंग है। पूंछ काली और चौड़ी, उस पर सफेद रंग की धारियां हैं। इसे दुर्लभ पक्षियों की सूची में रखा गया है।

More from the archive →