From the archive
गडेरी का साग (Pahari Gaderi)

Published: 2020-09-25
आजकल पहाड़ों की बाज़ारों में, गडेरी ही गडेरी दिखाई दे रही है, क्योंकि पहाड़ी लोगों में गडेरी की सब्जी को, अपने स्वाद व विशेष गुणों के लिए काफी पसंद किया जाता है। क्या आपको मालूम है! कि इसमें विटामिन, पोटेशियम, कैल्शियम, प्रोटीन के अलावा आयरन जैसे कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व रहते हैं। गडेरी शरीर को ताकत देती है। गडेरी में भारी फाइबर और कैलोरी की कम मात्रा की वजह से यह वजन घटाने का भी काम करती है। पहाड़ी गडेरी खाने के फायदे -
- चेहरे से सबंधित समस्या जैसे त्वचा पर पड़ी झुर्रियों को भी ठीक करती है।
- इसे खाने से गुर्दे, मांसपेशियां और शरीर की नसें सभी ठीक रहकर काम करती हैं।
- गडेरी ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखती है।
- गडेरी डायबिटीज के रोगियों के लिए फायदेमंद होती है।
- आपको डिप्रेशन व अवसाद से भी बचाती है। जिस वजह से आपको अच्छी नींद भी आती है।
- दिल की बीमारियों से बचने के लिए गडेरी सब्जी का सेवन करना चाहिए।
- यह कम बसा और कम कोलेस्ट्राल वाली होती है।
- विटामिन ई और फाइबर की अधिक मात्रा होने से यह दिल की सेहत अच्छी रखती है।
गडेरी की सब्जी में कुछ अन्य सब्जियों का जोड़ भी काफी जायकेदार होता है, जैसे मेथी के साथ गडेरी, लाईं के साथ गडेरी, भांग डाली हुई गडेरी व गडेरी के गूटके खुब खाई बनाई और पसंद की जाती है। तो देर किस बात की, आप भी खाएं गडेरी की इतनी गुणकारी और स्वादिष्ट सब्जी, साथ में मड़ुए की रोटी जिस पर घी तैर रहा हो, इसका जाएका आप को काफी पसंद आएगा।
उत्तरापीडिया के अपडेट पाने के लिए फ़ेसबुक पेज से जुड़ें।
UttaraPedia