UttaraPediaUttaraPedia हिंदी

From the archive

उत्तराखंड को जाने करीब से

Stone temples at Jageshwar, Almora
Photo creditUttarakhand collection · context photograph · PradeepBisht · CC BY-SA 4.0 · Resized, WebP conversion and display crop. Same license as original.

secureutt · 2021-01-29

उत्तराखंड अपनी बोली, वेशभूषा, खानपान, मंदिरों, ट्रेक्किग मार्गों, हिमालय दर्शन, नदियों, बुग्यालों, लोक संस्कृतियों, धार्मिक व पौराणिक स्थलों आदि के लिए पहचाना जाता है।
9 नवंबर, 2000 को भारत का 27वां राज्‍य बनने से पूर्व तक उत्तराखंड उत्तर प्रदेश का हिस्‍सा था। हिमालय की तलहटी में स्‍थित उत्तराखंड राज्‍य की अंतर्राष्‍ट्रीय सीमाएं उत्तर में चीन (तिब्‍बत) और पूर्व में नेपाल से मिलती हैं। इसके उत्तर-पश्‍चिम में हिमालय प्रदेश और दक्षिण में उत्तर प्रदेश है। अब जानते हैं उत्तराखंड में कितने लोकसभा, विधानसभा क्षेत्र हैं? उत्तराखंड के दो मण्डल गढ़वाल और कुमाऊँ हैं, इनमे क्रमशः 7 और 6 जिले हैं। नीचे देखें इन जिलों के नाम-
  • गढ़वाल
    1. देहरादून
    2. चमोली
    3. हरिद्वार
    4. पौढ़ी गढ़वाल
    5. रुद्रप्रयाग
    6. टिहरी गढ़वाल
    7. उत्तरकाशी
  • कुमाऊँ
    1.  अल्मोड़ा
    2. बागेश्वर
    3. चंपावत
    4. नैनीताल
    5. पिथौरागढ़
    6. उधम सिंह नगर
उत्तराखंड का क्षेत्रफल की हिसाब से सबसे छोटा जिला चंपावत है और सबसे बड़ा जिला चमोली है, और जनसंख्या की दृष्टि से सबसे छोटा जिला रुद्रप्रयाग है और सबसे बड़ा जिला हरिद्वार है। सबसे अधिक साक्षरता दर वाला जिला देहरादून (85.24 प्रतिशत) था जबकि सबसे कम साक्षरता वाला जिला ऊधमसिंह नगर (74.44 प्रतिशत) था। उत्तराखंड का क्षेत्रफल : 53,483 किमी०² उत्तराखंड की जनसंख्या (2011 की जनगणना के अनुसार) : लगभग 1.01 करोड़ (प्रदेश की 42 प्रतिशत आबादी कुमाऊं और 58 प्रतिशत आबादी गढ़वाल में निवास करती है) उत्तराखंड के राजकीय प्रतीक चिन्ह
  • राज्य पशु       कस्तूरी मृग
  • राज्य पक्षी      मोनाल
  • राज्य वृक्ष       बुरांस
  • राज्य पुष्प      ब्रह्म कमल
उत्तराखंड का उच्च न्यायालय - नैनीताल उत्तराखंड में आय के प्रमुख साधन -  पर्यटन, बिजली उत्पादन, organic उत्पाद, कृषि, पशुपालन आदि। Chaukhutiya उत्तराखंड के प्रमुख धार्मिक स्थल - चार धाम (यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ), हरिद्वार, ऋषिकेश, पूर्णागिरी, तुंगनाथ, रुद्रनाथ, मदमहेश्वर, माणा गाँव, हेमकुंड साहिब, आदिबद्री, दुनागिरी, जागेश्वर, हाट कालिका मंदिर गंगोलीहाट, मूल नारायण (शिखर मंदिर), बैजनाथ मंदिर, बागनाथ मंदिर, पाताल भुवनेश्वर गुफा, रीठा साहिब, नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारा, ओमकारेश्वर मंदिर उखीमठ के साथ विभिन्न धार्मिक महत्व और आस्था के केंद्र हैं। उत्तराखन्ड के प्रमुख पर्यटक स्थल - मसूरी, धनौल्टी, चोपता, औली, नैनीताल, कौसानी, रानीखेत, भीमताल, मुनस्यारी, बिनसर, चौकौड़ी, मुक्तेश्वर, रामगढ़, ग्वालदम, कॉर्बेट पार्क, लैंसडाउन, कानाताल, देवरियाताल, चंबा, गुप्तकाशी आदि। उत्तराखंड के सरंक्षित वन क्षेत्र और पक्षी अभयारण्य - राजाजी नेशनल पार्क (हरिद्वार), बिनसर वन्यजीव और बर्ड सेंचुरी, कॉर्बेट reserved forest, अस्कोट कस्टरूई मृग अभयारण्य (पिथौरागढ़), नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान (चमोली), आसन बैराज पक्षी अभयारण्य (देहरादून के निकट), गंगोत्री नेशनल पार्क (उत्तरकाशी), केदारनाथ वन्यजीव अभयारण्य (रुद्रप्रयाग ) आदि कुछ प्रमुख जीव और पक्षी सरंक्षित वन क्षेत्र हैं। उत्तराखंड के प्रमुख ट्रेक - पिंडारी ग्लैसियर ट्रेक, मिलम ग्लैसियर ट्रेक, रूपकुंड ट्रेक, चंद्रशिला ट्रेक, मदमहेश्वर ट्रेक, रुद्रनाथ ट्रेक, केदारनाथ ट्रेक, पवालीकांठा ट्रेक, दयारा बुग्याल ट्रेक, खलिया बुग्याल ट्रेक, भतकोट ट्रेक, पिनाथ ट्रेक, केदारकंठा ट्रेक, फूलों की घाटी, पंचाचुली बेस कैंप ट्रेक, दोड़ीताल ट्रेक, कफ़नी ग्लैसियर ट्रेक आदि के साथ कई अन्य छोटे बड़े ट्रेक मौजूद हैं, जहां से आप उच्च हिमालयी क्षेत्र की ताजगी, वनस्पतियाँ, प्राकर्तिक दृश्यों और कई जीव जंतुओं को देख सकते हैं। उत्तराखंड के प्रमुख झरने / जल प्रपात -  कैम्पटी फॉल (मसूरी के समीप), विर्थी वॉटरफॉल (मुनस्यारी), सहस्त्रधारा (देहरादून), वसुधारा जल प्रपात (बद्रीनाथ से आगे), कॉर्बेट वॉटर फॉल (नैनीताल), रुद्रधारी प्रपात (कौसानी) आदि।

आशा है की आपको उत्तराखंड से जुड़ी ये महत्वपूर्ण और रोचक जानकारी देता लेख पसंद आया होगा। इसके साथ ही अगर आप उत्तराखंड के विभिन्न पर्यटक स्थलों, ट्रेक्किग रुट्स आदि जिनका जिक्र इस लेख ? में किया गया है, ? पर रोचक विडियो देखना चाहते हैं तो नीचे ? दिये लिंक पर क्लिक करें ?

https://www.youtube.com/watch?v=_7WCEaN60RM&list=PLEA7inbKJwwk7uEAOIUblPV0mm8zXYW3e&index=1   जानिए यहाँ अब तक हुए मुख्यमंत्रियों, राज्यपालों, वर्तमान के विधायक आदि की जानकारी। ?  
More from the archive →