From the archive
रेड कोरल कुकरी स्नेक (लाल मूंगा कुकरी सांप)

Photo credit
Uttarakhand collection · context photograph · PradeepBisht · CC BY-SA 4.0 · Resized, WebP conversion and display crop. Same license as original.sunaina · 2020-08-10
रेड कोरल कुकरी स्नेक (लाल मूंगा कुकरी सांप)
हाल ही में उत्तराखंड के नैनीताल जिले के बिंदुखत्ता में एक दुर्लभ प्रजाति का सांप देखा गया। इस सांप की खासियत यह है कि यह सांप लाल नारंगी रंग का चमकदार मूंगे के पत्थर के समान चमकता है। इस सांप को आम बोलचाल की भाषा मे लाल मूंगा खुकरी सांप या रेड कोरल कुकरी स्नेक कहा जाता है, और यह शर्मीले स्वभाव का भी होता है। इसके नाम मे कुकरी या खुकरी प्रत्यय इसलिए लगाया जाता है, क्योंकि इसके दांत गोरखाओं के घुमावदार चाकू के ब्लेड के समान होते है।
इस सांप का वैज्ञानिक नाम ओलिगोडोन खेरिएन्सिस है। यह सांप वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत एक संरक्षित प्रजाति का दुर्लभ सांप है। बिंदुखत्ता से पहले यह सांप वर्ष 2014 में खटीमा में भी देखा गया था। यह सांप उत्तर प्रदेश और असम में भी पाया जा चुका है।
सांपों और छिपकलियों के अंडे, रेंगने वाले छोटे-छोटे कीड़े, केंचुए और लारवा इसका भोजन है। ठंड या बरसात के समय यह सांप चूहे के बिल या पेड़ों पर सुरक्षित स्थान ढूंढ कर रहता है।
UttaraPedia