UttaraPediaUttaraPedia हिंदी

From the archive

भारत (मणिपुर) में बन रहा दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल, कुतुब मीनार से भी दोगुना ऊंचा होगा

Stone temples at Jageshwar, Almora
Photo creditUttarakhand collection · context photograph · PradeepBisht · CC BY-SA 4.0 · Resized, WebP conversion and display crop. Same license as original.

sunaina · 2020-09-09

Pic भारत में यह रेलवे पुल पूर्वोत्तर भारत के मणिपुर में बनाया जा रहा है। अब तक दुनिया के सबसे ऊंचा रेलवे पुल का खिताब यूरोप के नाम था। यूरोप में 139 मीटर ऊंचा रेलवे पुल है। अब यह खिताब भारत के नाम हो जाएगा, क्योंकि भारत में बन रहा यह पुल 141 मीटर ऊंचा है, मतलब की कुतुब मीनार से भी दुगनी ऊंचाई का पुल। रेलवे द्वारा बनाए जा रहे इस पुल के निर्माण कार्य का खर्च लगभग 280 करोड़ रुपए है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने यह खबर ट्विटर के माध्यम से साझा किया। उन्होंने बताया कि यह दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल पूर्वोत्तर भारत की शान होगा। https://twitter.com/PiyushGoyal/status/1303019812445138948?s=20 भारतीय रेलवे देश में बेहतर रेलवे कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए अनेक प्रयास करती है, यह पुल भी पूर्वोत्तर भारत में बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगा।इस पुल का निर्माण मणिपुर में नोनी के पास ईजाई नदी पर किया जा रहा है। यह ब्रिज 111 किलोमीटर लंबी जिरीबाम- तूपुल- इंफाल न्यू ब्रॉडगेज लाइन का हिस्सा है। इस प्रोजेक्ट में कुल 45 सुरंगे हैं। जिसमें 12वे नंबर की सुरंग लगभग 10 किलोमीटर (10.280 किलोमीटर) से भी अधिक लंबाई की है। यह पूर्वोत्तर राज्य में अब तक की सबसे बड़ी रेलवे सुरंग है। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले 4 वर्षों से पुल का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। उम्मीद है कि इस पुल का निर्माण कार्य 2022 तक पूरा हो जाएगा।
More from the archive →