From the archive
पर्यटक प्रोत्साहन योजना को मिली हरी झंडी

Photo credit
Uttarakhand collection · context photograph · PradeepBisht · CC BY-SA 4.0 · Resized, WebP conversion and display crop. Same license as original.vikram.singh.bisht · 2020-09-07
पर्यटकों से गुलजार रहने वाला राज्य उत्तराखंड, काफी लंबे समय से महामारी की मार झेल रहा है। उत्तराखंड सरकार ने एक बार फिर से पर्यटकों को उत्तराखंड की ओर आकर्षित करने का रास्ता खोज लिया है। पर्यटकों को लुभाने के लिए राज्य सरकार ने पर्यटक प्रोत्साहन कूपन योजना को हरी झंडी दे दी है। पर्यटकों को इस योजना का लाभ उठाने के लिए होटल या होम-स्टे, में ठहरने के लिए कम से कम तीन दिन की बुकिंग करानी होगी। होटलों और होम-स्टे में तीन दिन तक रहने की बुकिंग पर, सरकार की ओर से 25% तक की छूट के कूपन दिए जाएंगे।
कोरोना महामारी की मार झेल रहे होटल इंडस्ट्री को, फिर से पटरी पर लाने के लिए सरकार पर्यटन को बढ़ावा दे रही है। पर्यटक प्रोत्साहन कूपन योजना भी उसी में से एक योजना है।
UttaraPedia