From the archive
उत्तराखंड प्रमुख समाचार 03 मार्च 2021

Photo credit
Uttarakhand collection · context photograph · PradeepBisht · CC BY-SA 4.0 · Resized, WebP conversion and display crop. Same license as original.deepak.joshi · 2021-03-03
हरिद्वार में एक से 30 अप्रैल तक होगा कुंभ, नहीं चलेंगी नई ट्रेन और बाहरी राज्यों की बसें
उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण में पहुंची सरकार ने मंगलवार को हरिद्वार में महाकुंभ का आयोजन एक अप्रैल से शुरू करने पर मुहर लगा दी। इसके अलावा मंत्रिमंडल ने दो नए विश्वविद्यालयों के गठन को मंजूरी दे दी और केदारनाथ पुनर्निर्माण के लिए ट्रस्ट को मजबूत करने जैसे महत्वपूर्ण फैसले भी किए। विधानसभा में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 12 फैसले लिए गए। सरकार ने केंद्र सरकार की आशा के अनुरूप हरिद्वार महाकुंभ की अवधि को कम से कम रखने पर सहमति जताई। महाकुंभ का आयोजन एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक किया जाएगा। इसके अलावा मंत्रिमंडल ने यह भी माना कि महाकुंभ में टेंट कॉलोनी बनाने की जरूरत नहीं है।कोटद्वार-दिल्ली रूट पर आज से दौड़ेगी सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस, रेलवे ने शुरू की बुकिंग
कोटद्वार-दिल्ली रूट पर आज बुधवार से सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस का संचालन शुरू हो जाएगा। रेलवे प्रशासन की ओर से इस नई रेल सेवा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उद्घाटन कार्यक्रम में केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल और केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे। जबकि कोटद्वार में सांसद अनिल बलूनी और गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत उद्घाटन करेंगे।उत्तराखंड, चुनावी वर्ष का बजट रहेगा उत्साहवर्द्धक
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बजट को उत्तराखंड के लिए नया बजट उत्साहवर्द्धक रहने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि नया बजट राज्य के लिए कुछ नया लेकर आएगा। मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण और बजट सत्र दोनों ही महत्वपूर्ण हैं। नया बजट सामान्य व्यक्तियों के लिए बड़ा संदेश देने वाला होगा। आम आदमी इससे खुद को जुड़ा हुआ महसूस करेगा। मुख्यमंत्री के संकेत के बाद माना जा रहा है कि इसमें आम जन को राहत देने को कई कदम उठाए जा रहे हैं।तीर्थनगरी ऋषिकेश का उत्सव बन गया अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव
प्राचीन भारतीय पद्धति योग आज पूरे विश्व में पहचान बना चुकी है। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में भी मनाया जा रहा है। मगर, योग और तीर्थनगरी ऋषिकेश को एक दूसरे का पर्याय माना जाता है। इतना ही नहीं तीर्थनगरी ऋषिकेश को योग की अंतरराष्ट्रीय राजधानी के रूप में भी पहचान मिली है। योग तीर्थनगरी की यह पहचान यूं ही नहीं बना, बल्कि यह योग साधकों का लंबा संघर्ष और अनवरत योग यात्रा का ही परिणाम है। तीर्थनगरी ऋषिकेश आदिकाल से ही ऋषि-मुनियों की योग और तप की भूमि रही है। मगर, आधुनिक योग को यहां पुनर्जीवित करने का श्रेय महर्षि महेश योगी, स्वामी राम जैसे साधकों को जाता है। भावातीत ध्यान योग के प्रेणता महर्षि महेश योगी ने तीर्थनगरी में स्वर्गाश्रम क्षेत्र में योग और ध्यान के लिए साठ के दशक में शंकराचार्य नगर की स्थापना की थी।कैबिनेट बैठक : शहरी निगमों-पालिकाओं में सर्किल रेट के आधार पर संपत्ति कर
ज्य के नगर निकायों में सर्किल रेट के आधार पर संपत्ति कर की वसूली की जाएगी। मंत्रिमंडल ने इस सिलसिले में दो विधेयकों को मंजूरी दी है। प्रदेश के सभी आठ नगर निगम, 41 नगर पालिका परिषदों में सर्किल रेट के आधार पर भूमि व भवन का मूल्यांकन होगा और फिर इसके हिसाब से संपत्ति कर लिया जाएगा। हालांकि, निकायों को यह अधिकार दिया गया है कि वे 0.01 से एक फीसद तक संपत्ति कर में बढ़ोतरी कर सकेंगे। साथ ही यह प्रविधान भी किया गया है कि अगले पांच वर्षों तक संपत्ति कर में पांच फीसद से ज्यादा वृद्धि किसी भी दशा में नहीं की जाएगी।उत्तराखंड में फिर लेगा मौसम करवट, आज से तीन दिन तक बारिश के आसार
उत्तराखंड में में पश्चिमी विक्षोभ के चलते फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक 3, 4 और 5 मार्च को प्रदेश में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। ऊचांई वाले पर्वतीय जिलों में हिमपात भी हो सकता है। मौसम विभाग देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान में बताया गया है कि पश्चिमी विक्षोभ दो मार्च की रात से सक्रिय होगा। इसके कारण 3 मार्च को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश, बर्फबारी हो सकती है।यह है उत्तराखंड में पेट्रोल/ डीज़ल के मूल्य
शहरों में आज इतनी है कीमत शहर - पेट्रोल - डीजल (रुपये प्रति लीटर) देहरादून - 89.89 - 82.12 मसूरी - 90.70 - 82.78 रानीखेत-90.14 - 82.30 अल्मोड़ा - 90.13 - 82.34 पिथौरागढ़ - 91.31 - 83.54 रुद्रपुर - 89.47 - 81.73 बागेश्वर - 90.39 - 82.73 हरिद्वार- 89.35 - 81.57 पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP स्पेस अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।कोरोना के कारण लगातार दूसरे साल भी बाधित कैलाश मानसरोवर यात्रा, KMVN ने तैयार किया प्लान-बी
कोरोना संकट के चलते इस बार भी विश्व प्रसिद्ध मानसरोवर यात्रा नहीं हो सकेगी। 1981 से कैलाश-मानसरोवर यात्रा लगातार जारी रही, मगर कोरोना संकट के कारन बीते साल की तरह इस बार भी यात्रा का आयोजन सम्भव नहीं दिख रहा है. आमतौर पर यह समय यात्रा की तैयारियां का रहता था।कैलाश पर्वत और मानसरोवर झील के तिब्बत में होने के कारण यात्रा को लेकर भारत की निर्भरता चाइना पर है। ऐसे में अब कुमाऊं मंडल विकास निगम आदि कैलाश यात्रा शुरू करने का प्लान बना रहा है ।आदि कैलाश का पूरा इलाका भारतीय सीमा में है। आदि कैलाश में कैलाश पर्वत के साथ ही पार्वती झील भी मौजूद है. जबकि ॐ पर्वत भी इसी क्षेत्र मौजूद है. चाइना बॉर्डर को जोड़ने वाली लिपुलेख सड़क बनने के कारण यहां की राह भी आसान हो गई है।
UttaraPedia