From the archive
उत्तराखण्ड सुबह के समाचार 04 मार्च 2021
deepak.joshi · 2021-03-04
त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार का पांचवां बजट आज, सीएम कर सकते हैं बड़ी घोषणा
त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार अपना पांचवां बजट आज गैरसैंण विधानभवन में पेश करेगी। वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए बजट का आकार करीब 56900 करोड़ रुपये रखा गया है। गैरसैंण में ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित करने की सालगिरह के मौके पर नए बजट में आम जन को सुकून का अहसास कराया जाएगा, साथ में सरकार बड़ी योजना पर घोषणा कर सकती है।कोटद्वार अब कण्व नगरी के नाम से जाना जाएगा, सीएम त्रिवेंद्र ने दी नाम बदलने की मंजूरी
उत्तराखंड में पौड़ी जिले के कोटद्वार नगर निगम का नाम अब बदलकर कण्व नगरी हो जाएगा। इस प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बुधवार को मंजूरी दे दी। उत्तर प्रदेश के नजीबाबाद से सटे उत्तराखंड के कोटद्वार का नाम महर्षि कण्व के नाम पर रखे जाने की लंबे समय से मांग की जा रही थी।मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने स्थापित की जूना अखाड़ा की धर्मध्वजा : हरिद्वार कुम्भ मेला 2021
जूना अखाड़ा में मुख्यमंत्री ने हरिद्वार की अधिष्ठात्री देवी मायादेवी की पूजा अर्चना कर कुंभ 2021 के सफल, कुशल व निर्विघ्न संपन्न होने का आशीर्वाद मांगा। दत्तात्रेय चरणपादुका के दर्शन कर मुख्यमंत्री ने नारियल फोड़कर जूना अखाड़ा की धर्मध्वजा स्थापित की।श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा और अग्नि अखाड़े की पेशवाई आज
श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा तथा अग्नि अखाड़े की पेशवाई पांडेवाला ज्वालापुर से आज निकलेगी और मायापुर स्थित जूना अखाड़े की छावनी में प्रवेश करेगी। पंच-परमेश्वर रमता पंच कारोबारी पंच, कोठार के साथ-साथ सारी व्यवस्थाएं संभाल लेंगे। जूना तथा अग्नि दोनों ही अखाड़ों की ओर से पेशवाई की जोरदार तैयारी की जा रही है।केंद्रीय मंत्री गहलोत ने लांच किया 'सुगम्य भारत एप', दिव्यांग और वृद्धजन होंगे लाभान्वित
केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत ने मंगलवार को सुगम्य भारत एप लांच किया। यह एक क्राउड सोर्सिंग मोबाइल एप्लीकेशन है। इसके साथ उन्होंने एक्सेस द फोटो डाइजेस्ट नामक एक हैंडबुक भी लांच किया। एप की मदद से दिव्यांगों के साथ ही वृद्धजन इमारतों, परिवहन के माध्यमों या किसी इंफ्रास्ट्रक्चर में पेश आने वाली पहुंच (एक्सेसिबिलिटी) से जुड़ी परेशानियों को रजिस्टर कर सकेंगे। इसके लिए एप पर फोटो अपलोड करनी होगी। उन्हें एप के जरिये इससे संबंधित मामलों पर जानकारी भी मिल सकेगी।रुके विकास कार्यों को लेकर सरकार को घेराव करेगी कांग्रेस
राजपुर विधानसभा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक में कार्यकर्त्ताओं से विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही विधानसभा क्षेत्र में रुके हुए विकास कार्यों को जल्द पूरा करने को लेकर सरकार का घेराव करने का निर्णय लिया। बैठक ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश नेगी व राजेंद्र खन्ना की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से राजपुर विधानसभा प्रभारी जगदीश धीमान, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा व पूर्व विधायक राजकुमार मौजूद रहे। बैठक में वार्ड व बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्त्ताओं को बूथ स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करने के लिए निर्देशित किया गया। बैठक में कार्यकर्त्ताओं ने अपने सुझाव दिए। बैठक में पार्षद व नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष डॉ. विजेंद्र पाल, प्रदेश सचिव सोम प्रकाश वाल्मिकी, पार्षद अर्जुन सोनकर आदि मौजूद रहे।वसंत में गर्मी का 'मार्च', फसल पर संकट के बादल
उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज अन्नदाता के लिए चिंता का सबब बन गया है। कम बारिश और समय से पहले गर्मी की दस्तक से रबी की फसल के उत्पादन और उनकी गुणवत्ता पर संकट के बादल छा गए हैं। कृषि विज्ञानियों ने भी मौसम के बदलते पैटर्न को रबी की फसल के लिए चिंताजनक बताया है। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है। फसल पर सूखे का संकट मंडरा रहा है। फरवरी में नहीं के बराबर बारिश होने से गेहूं की फसल खासी प्रभावित होने की आशंका है। खासकर पहाड़ों में, जहां किसान सिंचाई के लिए वर्षा पर ही निर्भर हैं। तेजी से तापमान बढ़ने के कारण फसल के समय से पूर्व पकने की आशंका भी नजर आ रही है। जो उत्पादन और गुणवत्ता दोनों के लिए घातक है।उत्तराखंड में हो रहे वैक्सीनेशन का कुल नंबर - 175162
UttaraPedia