UttaraPediaUttaraPediaPlaces. People. Living traditions. हिंदी

From the archive

उत्तराखंड से विदा हुआ दक्षिण पश्चिमी मानसून, जानिए किस जिले में कितनी वर्षा हुई

उत्तराखंड से विदा हुआ दक्षिण पश्चिमी मानसून, जानिए किस जिले में कितनी वर्षा हुई

Published: 2020-10-01

दक्षिण पश्चिमी मानसून बुधवार को उत्तराखंड से विदा हो गया है। पूरे मानसून सीजन में समग्र उत्तराखंड में औसत से 20 प्रतिशत कम बारिश हुई। 10 जिलों में सामान्य से कम वर्षा रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग की दी जानकारी के अनुसार बुधवार को प्रदेश से मानसून की वापसी हो गई। उत्तराखंड में मानसून सीजन के दौरान 942.7 मिलीमीटर बारिश हुई। देहरादून, हरिद्वार, उधम सिंह नगर, नैनीताल  अल्मोड़ा, चंपावत, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, टिहरी, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई। चंपावत जिले में सबसे कम 48 प्रतिशत और उत्तरकाशी जिले में 52 प्रतिशत ही बारिश हुई। पिथौरागढ़ जिले में बारिश सामान्य ही रही। कुमाऊं मंडल के बागेश्वर और गढ़वाल मंडल के चमोली जिलों में सामान्य से कुछ अधिक बारिश दर्ज की गयी। बागेश्वर में 136% ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई। चमोली में 9 प्रतिशत तक ज्यादा बारिश हुई। मौसम विभाग निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि, सामान्य से 19 प्रतिशत अधिक व कम बारिश रहने पर, मानसून को सामान्य ही माना जाता है। जिलेवार वर्षा होने का रिकॉर्ड जिला -  बारिश (mm में) हरिद्वार- 797.5 देहरादून - 1132.2 रुद्रप्रयाग - 977.1 टिहरी - 706.9 उत्तरकाशी - 633.4 पौड़ी - 641.6 चमोली - 845.3 यूएस नगर - 1044.4 नैनीताल - 952.2 अल्मोड़ा - 596.6 बागेश्वर - 1992.4 पिथौरागढ़ - 1547.8 चंपावत - 640.3


उत्तरापीडिया के अपडेट पाने के लिए फ़ेसबुक पेज से जुड़ें।

More from the archive →