UttaraPediaUttaraPediaPlaces. People. Living traditions. हिंदी

From the archive

उत्तराखंड माैसम अपडेटः अगले 48 घंटों में पहाड़ों में हल्की बर्फबारी, बारिश की संभावना

उत्तराखंड माैसम अपडेटः अगले 48 घंटों में पहाड़ों में हल्की बर्फबारी, बारिश की संभावना

Published: 2021-02-26

प्रदेशभर में अगले 48 घंटे में पर्वतीय इलाकों में हल्की बर्फबारी व बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, देहरादून व अन्य मैदानी इलाकों में भी मौसम में बदलाव हो सकता है।

मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, नैनीताल, पिथौरागढ़ व अल्मोड़ा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की संभावना है। इससे निचले इलाकों में हल्की बारिश व आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। देहरादून, हरिद्वार में भी बादल छाए रहने की संभावना है। शनिवार को भी मौसम खराब रह सकता है। 15 वर्षों में सबसे गर्म था कल (गुरुवार) मौसम विभाग के अनुसार हरिद्वार में गत 15 वर्षों में गुरुवार का दिन सबसे अधिक गर्म रहा। 25 फरवरी को अधिकतम तापमान 31 डिग्री रिकार्ड हुआ। जबकि 2006 को 25 फरवरी को अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। डेढ़ दशक में सबसे अधिक गर्म दिन की वजह पिछले वर्ष अक्तूबर और नवंबर माह में बारिश का नहीं होना माना जा रहा है। फरवरी में गर्मी ने बनाया नया रिकॉर्ड इस वर्ष की फरवरी के माह ने गर्मी ने नया रिकार्ड बना दिया है। गुरुवार को तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। यह अब तक फरवरी का सबसे गर्म दिन रहा। इससे पहले तक सबसे गर्म फरवरी का महीना वर्ष 2006 में रहा था। तब  भी अधिकतम तापमान 31.3 दर्ज किया गया था, पर गुरुवार को तापमान ने इस आंकड़े को भी पार कर दिया। इससे एक दिन पहले बुधवार को भी 29.2 डिग्री के साथ 10 साल का नया रिकॉर्ड बना था। इस वर्ष की फरवरी में गर्मी हो रही बढ़ोत्तरी से हर कोई चकित है। समान्यतः  फरवरी अंत तक ठंड महसूस होती थी, लेकिन इस बार तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि यह रिकॉर्ड अधिकतम तापमान है।

More from the archive →